Live Khabar 24x7

Big Accident : मंदिर से लौटने के दौरान एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 3 साल के बच्चे की बची जान, CM ने जताया शोक

October 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

वाराणसी। Big Accident : काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे 8 लोगों का परिवार पलक झपकते ही खत्म हो गया। वाराणसी में ट्रक और कार के बीच बुधवार सुबह टक्कर हो गई। जिसमें 3 साल काबच्चे को छोड़कर 8 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसे दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव की है।

पुलिस के मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित पीलीभीत के निवासी थे। परिवार वाराणसी में दर्शन पूजन करने के लिए आया था। बुधवार सुबह काशी दर्शन के बाद कार में सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे, तभी फूलपुर थाना के करखियाव के पास यह हादसा हुआ। इसी दौरान ट्रक से कार की टक्कर हो गई और ये बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Read More : Accident : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, मिर्जापुर जानें के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में किया गया भर्ती

Big Accident : CM योगी ने जताया शोक

Big Accident : उत्तरप्रदेश के सीएम योगी जनपद वाराणसी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

RELATED POSTS

View all

view all