Live Khabar 24x7

Big Accident : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

June 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

पिथौरागढ़। Big Accident : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज एक दर्दनाक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहाँ यात्रियों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं। वहीं बताया जा रहा हैं कि 2 लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

RELATED POSTS

View all

view all