Live Khabar 24x7

Big Accident : खाई में गिरी बस, 20 यात्रियों की मौत, कई घायल

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अल्मोड़ा। Big Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहे है कि यहां एक बस खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।

स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा के अनुसार 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, SDRF की टीम को भी रवाना किया है।

RELATED POSTS

View all

view all