Live Khabar 24x7

Big Accident : कंटेनर से जा टकराई यात्रियों की बस, हादसे में चार महीने के मासूम समेत 12 की मौत-23 घायल, PM-CM ने किया मुआवजे का ऐलान

October 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

महाराष्ट्र। Big Accident : महाराष्ट्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर देर रात बड़ा सड़क दुर्घटना हो गई है। जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। हादसा छत्रपति सभाजीनगर जिले के समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त निजी बस में 35 यात्री सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,रविवार को तेज रफ़्तार में आ रही मिनी बस ने खड़ी हुई कंटेनर को टक्कर मार दी। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। बस ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर दर्शन करने गए थे यात्री

हादसे का शिकार हुए लोग मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मृतकों में चार महीने का बच्चा भी शामिल है। 23 घायलों का वैजापुर और संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। यह हादसा वैजापुर के पास समृद्धि हाईवे पर जंबार गांव टोल बूथ पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैवलर बस के खड़े ट्रक से टकराने के कारण ये हादसा हुआ। दुर्घटना का शिकार हुए सभी यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरानगर के रहने वाले हैं।

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है और सहायता राशि का ऐलान किया है। PMO ने ट्वीट कर लिखा, “छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।”

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया 5 लाख रुपए देने का ऐलान

हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने भी इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम शिंदे मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

RELATED POSTS

View all

view all