Live Khabar 24x7

Big Accident : तेज रफ्तार बस और मैक्स में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत

September 7, 2024 | by Nitesh Sharma

Screenshot_2024-09-07-08-21-55-06_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषड़ सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। हाथरस में यह हादसा आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहां एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के रहने वाले हैं।

 

जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा आज देर शाम मीतई गांव के पास हाईवे पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स लोडर में सवार लोग चालीसवें में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस से तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर हो गयी। इस हादसे में मैक्स वाहन में सवार एक ही परिवार के 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 12 लोगोें को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि मैक्स सवार सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला से वापस लौट रहे थे।इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गये।

 

तत्कल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।राहगीर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेरी आंखों के सामने ये सब कुछ हुआ। ये हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स में सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30.35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह हुआ है। लाशें बिखरी पड़ी थीं। लोग खून से लथपथ थे। चिल्ला रहे थे। महिलाएंए बच्चों की भी मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये हादसा ओव्हर टेक करने के दौरान हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all