Live Khabar 24x7

Big Accident : बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में 14 की मौत, 27 लोग घायल…

January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7-1

गोलाघाट। Big Accident : असम के गोलाघाट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

Read More : Big Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सामने आई हादसे की वजह…

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गोलाघाट जिले के देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ है। हादसे के समय बस में 45 लोग सवार थे, जो तड़के 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। इस दौरान सुबह करीब 5 बजे मार्घेरिटा से आ रहे कोयला भर्ती ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम घायलों को लेकर जेएमसीएच पहुंची है, जिनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है।

पुलिस का कहना है कि बस में सवार सभी यात्री पिकनिक मनाने के लिए तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे। घायलों का इलाज के लिए फिलहाल जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले 14 यात्रियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all