Big Accident : पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
November 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
रांची। Big Accident : झारखंड के गिरिडीह जिले में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पेड़ से स्कॉर्पियो टकरा गई। जिससे शादी समारोह में आए 6 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दरअसल, बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है।
Read More : Big Accident : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक साथ छह दोस्तों की दर्दनाक मौत…
जानकारी के मुताबिक सभी लोग स्कॉर्पियो से बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया से टिकोडीह गांव गये हुए थे। रात में भोजन करने के बाद सभी लोग वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर एक पेड़ से हो गयी। जिससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि, एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। वहीं, दूसरे घायल की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला।
RELATED POSTS
View all