Big Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सामने आई हादसे की वजह…
November 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
कानुपर। Big Accident : यूपी के कानुपर में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। यहां तेज रफ़्तार कार के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 घायल हो गए। बताया गया कि यह हादसा ड्राईवर को झपकी आने के कारण हुआ। घायलों का इलाज जारी है। घायलों में ड्राइवर समेत बच्चे शामिल हैं।
Read More : Big Accident : पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
जानकारी के मुताबिक हादसा कानपुर देहात के गजनेर इलाके में हुआ। औरैया से गजनेर के भैथाना जा रही एक अर्टिगा कार बेहद तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर को झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर और अन्य चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में मृतकों में पति, पत्नी, एक बच्ची और एक अन्य महिला बताई जा रही है।
RELATED POSTS
View all