Live Khabar 24x7

Big Accident : बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहा था व्यापारी, अचानक आया हार्ट अटैक, अनिंयत्रित होकर दूसरे गाड़ी से जा टकराई कार, मौके पर ही मौत

July 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

छिंदवाड़ा : Big Accident : बेटी को छोड़कर वापस लौट रहे कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार चलाते वक्त हार्ट अटैक आ गया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई है। हार्ट अटैक आते ही कार अंनियत्रित होकर दूसरे वाहन से टक्‍करा गई। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे लाल बाग रोड में अनियंत्रित चौपहिया वाहन ने कई वाहन को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग जब इस कार के पास पहुंचे तो कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक का स्टेयरिंग पर हाथ नहीं था और वह एक तरफ झुका हुआ था। कार के एयर बैग भी खुल हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों को लगा की युवक की तबीयत खराब है। आनन-फानन में लोगों ने कार की ड्राइविंग सीट से संदीप बत्रा को बाहर निकाला।

Read More : Big Accident : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत, 17 घायल

Big Accident : घटनास्थल पर मौजूदा लोगों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद लोगों ने ड्राइविंग सीट पर बैठे संदीप बत्रा को कार से बाहर निकाला और फर्श पर लिटाया। युवक को बढ़ती बैचेनी देख कुछ लोगों ने पास के निजी अस्पताल से उपचार की मदद मांगी। लेकिन वहां भी चिकित्सक नहीं मिला।

Big Accident : लोगों ने सरकारी एंबुलेस को फोन किया। कुछ समय बाद संदीप ने दम तोड दिया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप बत्रा के दोस्तों के अनुसार संदीप दो दिन पहले से बता रहा कि उसे एसिडिटी और गैस की समस्या हो रही थी।

RELATED POSTS

View all

view all