Live Khabar 24x7

Big Accident : बारातियों से भरी टैक्टर ट्राली पलटी, 13 लोगों की हुई मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

June 3, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News
Accident
Accident

मध्यप्रदेश। Big Accident : मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है उनका भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।

Read More : CG Accident : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

इस घटना पर मुख्यमंत्री समेत राष्ट्रपति मुर्मू ने दुःख जताया है। जानकारी के अनुसार इस ट्राली में बाराती थे, राजस्थान से मध्यप्रदेश आए हुए थे। लोगों का आरोप है कि, ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था इसलिए यह हादसा हुआ।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही है। हादसे में तीन बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है। दो की हालत गंभीर हैं, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। बाकियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all