बुलढाणा। Big Accident : महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 6 लोगान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 लग्जरी बसों में आमने-सामने टक्कर हुई हैं। हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं। घटना आज देर रात करीब 2.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर मलकापुर कस्बे के पास एक फ्लाइओवर पर हुई।
Read more : Big Accident : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी दुर्घटना, 11 शिवभक्तों की दर्दनाक मौत, हादसे में कई घायल
मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अमरनाथ यात्रा से लौटकर हिंगोली जा रही थी। दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी।नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वह सामने से आ रही बस से टकरा गई।स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।