Live Khabar 24x7

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, चीनी नागरिक समेत 4 लोग की हुई गिरफ्तारी

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

ED : नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग मामलें में ईडी ने आज लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी), चीन के एक नागरिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और एक अन्य व्यक्ति को ईडी ने हिरासत में ले किया है।

(PMLA) प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें यहां एक अदालत में पेश किये जाने की उम्मीद है, जहां एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट उन्हें अपनी हिरासत में देने का अनुरोध करेगा।

वीवो पर टैक्स चोरी का भी आरोप

ईडी ने कंपनी और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर पिछले साल जुलाई में छापा मारा था। उस समय चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों की संलिप्तता वाले एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। ईडी ने तब आरोप लगाया था कि वीवो ने भारत में टैक्स की अदायगी से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये ‘अवैध रूप से’ चीन भेज दिए थे।

 

RELATED POSTS

View all

view all