Live Khabar 24x7

आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्यवाही, एमपी की प्रीमियम रेड लेबल शराब सहित अन्य शराब जब्त

March 14, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश तथा उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण /परिवहन पर कार्यवाही की गई है।

मध्य प्रदेश की रेड लेबल स्कॉच व्हिस्की सहित कुल 153.04 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त किया गया है। जब्त किए गए मदिरा की कीमत 135000/-रुपए बताई गई है। मामलें में 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं गैर जमानतीय धाराओं में 9 आरोपियों को जेल भेजा गया। साथ ही मामले में 4 दो पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। जिले की आबकारी टीम द्वारा छापामार कार्यवाही कर आरोपी से जब्त कर 34(2), 36, 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all