बलरामपुर कांड में बड़ी कार्रवाई, 1 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षक को किया गया लाइन अटैच, थाने में युवक के फांसी लगाने से मचा था बवाल
October 27, 2024 | by Nitesh Sharma

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। कई पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, 24 अक्टूबर को पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से बवाल मचा गया था। लोगों ने थाने और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया था। जिसके बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर भी ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले में पहले ही 1 TI और एक आरक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
अब बलरामपुर कांड में एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। जिसमें एक प्रधान आरक्षक और 8 आरक्षक शामिल है। इस मामले में सीएम साय का भी बयान सामने आया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर की घटना को लेकर कहा कि पत्नी के लापता होने पर पति को बुलाया गया था। होने के बाद पता चलाएगा की वास्तविकता क्या है।
RELATED POSTS
View all