Live Khabar 24x7

EOW की शराब घोटाला मामलें में बड़ी कार्रवाई, बिहार से एपी त्रिपाठी को किया गिरफ्तार

April 11, 2024 | by Nitesh Sharma

EOW, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले एसीबी-ईओडब्लू ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब घोटाला मामलें में आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। ईओडब्लू में एपी त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुका है। दो महीने पहले ही 9 महीने जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

ईओडब्ल्यू ने मामलें में तीसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले जेल से बाहर निकलते ही अरविंद सिंह और उसके दूसरे दिन कारोबारी अनवर ढेबर को ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल अरविंद सिंह और अनवर ढेबर ईडी की रिमांड में हैं, जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। आज यानी गुरुवार सुबह का ही ब्यूरो की टीम ने भिलाई के खुर्सीपार और नेहरू नगर इलाके में पप्पू बंसल और विजय भाटिया के ठिकानों पर दबिश दी है। इन दोनों को भी EOW ने अपनी एफआईआर में आरोपी बनाया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all