Big Action : PFI पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी, मचा हड़कंप
October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big Action : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन (PFI) के खिलाफ एक्शन लेते हुए देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली एनसीआर, यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में पीएफआई से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली में थाना हौज काजी इलाके के बल्लीमारान में NIA की छापेमारी चल रही है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
Read More : Big Alert : एक साथ लोगों के स्मार्टफोन में आया अलर्ट, बीप की तेज आवाज ने बड़ा दी टेंशन, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
राजधानी दिल्ली के जामिया और पुरानी दिल्ली के कुछ इलाकों में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए का सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही राजस्थान के टोंक समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
महाराष्ट्र और यूपी में भी NIA ने रेड डाली है।NIA की टीम पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में मुमताज बिल्डिंग में सर्चिंग कर रही है। NIA के साथ लोकल पुलिस भी है। मुंबई के विक्रोली इलाके में 7/11 ट्रेन बम धमाकों के बरी किए गए आरोपी वाहिद शेख के घर पर NIA की छापेमारी जारी है।
RELATED POSTS
View all