Live Khabar 24x7

कांग्रेस को बड़ा झटका, जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्य भाजपा में शामिल

October 7, 2024 | by Nitesh Sharma

badi khabar

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सक्ती। जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस (Congress Party) को बड़ा झटका लगा है। जहां जिले के जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्य ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। साथ ही भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं भाजपा प्रवेश करने वालो में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12, नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03, रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद, अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा, कृष्ण कुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा, राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

RELATED POSTS

View all

view all