लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गौरव वल्ल्भ ने थामा भाजपा का दामन, कहा – सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता

Spread the love

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर सियासी हवा भाजपा के पक्ष में चल पड़ी है। कांग्रेस नेता गौरव वल्ल्भ ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कुछ देर बाद ही वह भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। जहां विनोद तावडे ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गौरव वल्ल्भ के साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, RJD उपेंद्र प्रसाद भी भाजपा में शामिल हो गए।

इससे पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

राजस्थान से आने वाले गौरव वल्लभ का लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मे जाने का राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन पर असर पड़ सकता है। वे आर्थिक मामलों के जानकार प्रवक्ताओं में शुमार किए जाते हैं। साथ ही भाजपा की आर्थिक नीतियों के खिलाफ काफी मुखर रहते थे।

रांची में आयोजित एक मीडिया हाऊस के कार्यक्रम से वे तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से बीच बहस में पूछ डाला था कि ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। संबित इसका जवाब देने की जगह दूसरी बातें करने लगे। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था और राजनीतिक हलके में आज भी चटखारे लेकर देखा जाता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *