Big Breaking : कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पुरी से प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट, दिया ये हवाला
May 4, 2024 | by Nitesh Sharma

पुरी। Big Breaking : कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी सुचारिता मोहंती टिकट लौटा दिया हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
बता दें कि इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता संबित पात्रा भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुचारिता द्वारा नाम वापस लेने से संबित पात्रा की राह आसान हो सकती है।
दिया ये हवाला
पैसों की कमी का हवाला देते हुए ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने मतदान से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस को टिकट लौटा दिया है। इससे पहले गुजरात की सूरत और मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लेते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। सूरत में तो भाजपा प्रत्याशी को विजयी भी घोषित कर दिया गया।

RELATED POSTS
View all