Live Khabar 24x7

Big Breaking : अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

September 17, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Big Breaking : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सीएम पद से इस्तीफे के बाद आतिशी नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि वह तब ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, जब दिल्ली की जनता उन्हें चुनकर भेजेगी।

वहीं, आज हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुन लिया गया। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अगले चुनाव होने तक दिल्ली के सीएम पद की जिम्मेदारी आतिशी जी को दी जा रही है। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है।

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की नेता आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उपराज्यपाल अब अगले कदम की योजना बनाएंगे, जिसके बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all