Live Khabar 24x7

Big Breaking : Mahadev Online Satta पैनल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जामुल में संचालित दो ब्रांच को किया ध्वस्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

भिलाई। Big Breaking : पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा पैनल पर बड़ी कार्रवाई की है। महादेव ऑनलाइन सट्टा कारोबार का जामुल क्षेत्र से संचालित दो ब्रांच को ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि, पुलिस ने विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। पूर्व में एंटी क्राइम सायबर युनिट एवं थाना जामुल की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सदा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। इस कार्यवाही के दौरान ऑनलाईन सट्टा महादेव ऐप से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था। इसी क्रम में एंटी क्राईम एंड सायबर यूनिट व थाने की टीम को जामुल में भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा के संचालन की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस ने आरोपियों में अमित कुमार राजभर, विशाल कुमार राय, गुड्डू राजा, दीपक साव, सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। जो लोटस 365 और लोटस 365 विन बुक 46 नाम से एप में खाता संचालित कर रहे थे। पांच आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 13 मोबाइल, एटीएम कार्ड और चेकबुक हुए बरामद किए गए हैं।

इसके साथ इनके खातों में जमा किये गए लाखों रुपयों को भी फ्रिज किया गया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य ब्रांचों में भी कार्रवाई करेगी।

गिरफ्तार आरोपी के नाम :-

  1. अमित कुमार राजभर, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर केम्प-1 भिलाई।
  1. विशाल कुमार राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी 1 संग्राम चौक भिलाई।
  2. गुड्डू राजा, उम्र 22 वर्ष, निवासी नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई।
  3. दीपक साव, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर खेल मैदान के पास भिलाई।
  4. सुनील सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी ईडब्ल्यूएस 378 हाउसिंग बोर्ड जामुल भिलाई।

RELATED POSTS

View all

view all