लाहौर। पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमले की खबर सामने आई हैं। यहां के बलूचिस्तान प्रांत में तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान के आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने सेना के ठिकानों निशाना बनाते हुए जमकर फायरिंग कर दी। जिसमें कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। लेकिन पाकिस्तान की ओर से केवल 4 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।
बता दे कि इस भीषण हमले में कई जवान जख्मी हुए हैं। इनमें 5 जवानों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बलूचिस्तान के झोब में सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर उस पर हमला किया। हमला करके उसे कब्जाने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच अभी जोरदार गोलीबारी हुई है।
यह हमला आज दोपहर को हुआ। पाकिस्तानी सेना ने हमले की पुष्टि की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि झोब में मौजूद फौजी ठिकाने पर हमला उस वक्त हुआ जब कुछ सैनिक ड्यूटी पूरी करने के बाद आराम करने पहुंचे थे। तभी आतंकियों ने उन सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फौजियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।