Live Khabar 24x7

Big Breaking : Raipur में अकाउंटेंट के फ्लैट में चली गोली, एक्सीडेंटल या टार्गेटेड फायर, पुलिस जांच में जुटी…

June 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। शहर के शंकर नगर स्थित वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल के एक फ़्लैट की खिड़की पर गोली चली है। बतया जा रहा है जिस शख्स के घर में गोली मारी गई वो अकाउंटेंट की नौकरी करता है। अबतक इस घटना में किसी के चोटिल होने की सुचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, विजय पांडेय नाम के शख्स के फ़्लैट की खिड़की पर गोली चली है। बतया जा रहा कि वह नाश्ता कर रहे थे, इस बीच गोली चली है। बी ब्लॉक के फ़्लैट नंबर 502 में यह गोली चली है। पुलिस को पहले जानकारी मिली थी कि घर के भीतर गोली चली है, लेकिन जांच के दौरान मालूम हुआ कि किसी ने बाहर से गोली चलाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। गोली किसने और क्यों चाली यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। यह फायर एक्सीडेंटल है या टार्गेटेड इस एंगल से भी पुलिस की जांच जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all