Big Breaking : साय कैबिनेट का विस्तार कल! सभी मंत्री लेंगे शपथ, इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी…
December 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : साय मंत्रिमंडल को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साय कैबिनेट का विस्तार कल शाम होगा। साथ ही नए मंत्री कल शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक इनडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, ओपी चौधरी सहित कुछ नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। नए मंत्रियों की सूची आज रात या कल सुबह जारी हो सकती है।
RELATED POSTS
View all