Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, 9 में से 5 पहली बार बने मंत्री, 4 पूर्व मंत्रियों को मिला कैबिनेट में स्थान
December 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साये के कैबिनेट मंत्री का विस्तार हो चुका है। जिनमें कुल 9 विधायक के शामिल किए गए हैं। आज इन सभी 9 विधायकों को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
मंत्री मंडल में सबसे पुराने चेहरे बृजमोहन अग्रवाल को भी शामिल किया गया है।
मंत्री मंडल में दयाल दास का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने राजनीतिक सपर की शुरूआत सरपंच से की थी।
रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी कम उम्र में रायपुर कलेक्टर बने, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में शामिल हुए।
सूरजपुर से पहली बार विधायक बनी लक्ष्मी राजवाड़ें का नाम भी मंत्री मंडल में शामिल है।
श्याम बिहारी जायसवाल पेशे से राइस मिलर है जबकि इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के सदस्य के तौर पर भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
RELATED POSTS
View all