Live Khabar 24x7

Big Breaking : सीएम विष्णुदेव साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंत्रालय में संभाला कार्यभार, कैबिनेट की पहली बैठक कल, कई फैसलों पर लगेगी मुहर!

December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ लेने के उपरांत मंत्रालय पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला। यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बता दे कि मुख्यमंत्री साय शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।

मुख्यमंत्री साय के मंत्रालय पहुचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार सम्हाले के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया। विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More : Big Breaking : अरुण साव और विजय शर्मा बने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

कैबिनेट बैठक कल सुबह 11 बजे

जानकारी के अनुसार विष्णु कैबिनेट की पहली बैठक कल सुबह 11 बजे बुलाई गई है, बैठक में दो साल का बकाया बोनस और 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही 18 लाख पीएम आवास योजना को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दो साल का बकाया बोनस और 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री साय मुख्य सचिव को बीजेपी का घोषणा पत्र भी सौंपेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all