Live Khabar 24x7

Big Breaking : विवादित बयान पर बृहस्पत सिंह को कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओं नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर दिए गए विवादास्पद बयान पर उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया हैं। वहीं 3 दिनों के भीतर जवाब भी मांगा गया।

Read More : Big Breaking : भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों के नामों का किया ऐलान, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी…

बता दे कि इससे पहले कई कोंग्रेसी नेताओं ने नाराजगी जताते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि पहले भी बृहस्पत सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर उन्होंने अमर्यादित बयान दिया है। ऐसे में उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बृहस्पत सिंह ने एक बयान में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा को बिकी हुईं होने और सिंहदेव पर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all