Live Khabar 24x7

Big Breaking : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से लड़ेंगे भूपेश बघेल, देखें पूरी लिस्ट

March 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Big Breaking : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 39 नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में कांग्रेस ने कई वर्गों को साधने की कोशिश की है। लिस्ट में 15 प्रत्याशी जनरल और 24 अन्य कैटेगरी से है। वहीं 12 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। 8 प्रत्याशी 50 से 60 साल के बीच के हैं। 60 से 70 साल के 12 प्रत्याशी हैं। 71-76 उम्र के 7 उम्मीदवार है।

पहली लिस्ट में कांग्रेस जे नंबर 1 नेता राहुल गांधी का नाम शामिल है। राहुल गांधी इस बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, पिछली बार उन्होंने अमेठी के चुनाव लड़ा था। वहीं छत्तीसगढ़ के 6 सीटों के प्रत्याशी का ऐलान हो चुका है। राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर से विकास उपाधयाय को टिकट दी गई है। विधानसभा के बाद लोकसभा में चाचा-भतीजा में टक्कर होगी।

छत्तीसगढ़ से 6 सीटों पर किसे मिली टिकट

  • जांजगीर चांपा से शिव कुमार डहरिया
  • कोरबा से ज्योत्सना महंत
  • राजनांदगांव से भूपेश बघेल
  • दुर्ग से राजेंद्र साहू
  • रायपुर से विकास उपाध्याय
  • महासमुंद से ताम्रध्वज साहू

 

Image

 

 

RELATED POSTS

View all

view all