नई दिल्ली। Big Breaking : चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अपराधियों को टिकट देने वाले पार्टियों को तीन बार अख़बारों में विज्ञापन देकर यह बताना होगा कि उन्होंने इस उम्मीदवार का चयन क्यों किया।
- 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी. तभी इनकम टैक्स में छूट मिलेगी.
- बुजुर्ग लोगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी.
- 5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे. इन्हें राज्य पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी.
किस राज्य में कितने मतदान केंद्र?
राज्य | मतदान केंद्र |
मध्यप्रदेश | 64,523 |
राजस्थान | 51,756 |
छत्तीसगढ़ | 24,109 |
तेलंगाना | 35,356 |
मिजोरम | 1,276 |
किस राज्य में कितने उम्मीद्वार?
राज्य | कुल मतदाता |
मध्यप्रदेश | 5.6 करोड़ |
राजस्थान | 5.25 करोड़ |
तेलंगाना | 3.17 करोड़ |
छत्तीसगढ़ | 2.03 करोड़ |
मिजोरम | 8.52 लाख |