Live Khabar 24x7

Big Breaking : कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में इन्हें बताया जिम्मेदार

October 28, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking
CG Breaking
CG Breaking

रायपुर। Big Breaking : राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए मिला है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नामप्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों को उचित सजा मिल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों को उचित सजा मिल सके। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

देखें सुसाइड नोट

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all