Live Khabar 24x7

Big Breaking : सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दोनों तरफ से गोलीबारी अभी भी जारी

April 29, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking

 

सुकमा। Big Breaking : सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा हैं कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है। वहीं एक नक्सली के शव मिलने की भी सूचना है।

Read More : Raipur Breaking :  लाखेनगर में कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब डीआरजी के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ व आसपास के जंगल पहाड़ी में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all