Big Breaking : डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली मुठभेड़…
May 18, 2024 | by Nitesh Sharma

सुकमा। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ टेटराई तोलनाई के जंगल में हुई है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन अब भी इलाक़े में जारी है। जवानों के सर्चिंग ऑपरेशन से लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।
RELATED POSTS
View all