Live Khabar 24x7

Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

February 17, 2024 | by livekhabar24x7.com

चेन्नई। Big Breaking : तमिलनाडु के विरुधुनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ है। इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई हैं। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि विरुधुनगर जिले में यह विस्फोट हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत हुई है।

CG Big Breaking : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की किसान मोर्चा और अन्य पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें पूरी सूची…

वहीं सूत्रों की मानें तो विस्फोट फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग रूम में हुआ। इस विस्फोट में फैक्ट्री के पास स्थित चार इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस मकान में पटाखा फैक्ट्री चल रहा था, वह जमींदोज हो गया। पुलिस ने कहा कि मलबे कुछ और लोगों के दबकर मरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए 9 लोगों में 5 महिलाएं थीं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all