Big Breaking : राजधानी के प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 2 की मौत, 3 घायल
September 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big Breaking : राजधानी से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। एक फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट होने से हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे है। घटनास्थल में छह फायरब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया है। घटना दिल्ली के बवाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री का है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शाम 4.44 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने कहा, “मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया।”विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
RELATED POSTS
View all