Live Khabar 24x7

Big Breaking : CID के फेमस एक्टर दिनेश फडनिस का निधन, दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Big Breaking : CID के फेमस एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दे कि रविवार को ही दिनेश को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर ही बताई जा रही थी। उनके साथी कलाकार दयानंद शेट्टी ने उनके निधन की पुष्टि की।

बता दें कि सीआईडी में दिनेश, इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाते थे। सीआईडी में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता था क्योंकि वह बहुत कॉमेडी करते थे। फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Read More : CG Big Breaking : बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नीतिन नबीन ने राज्यपाल से की मुलाकात

आज होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता का अंतिम संस्कार आज यानी पांच दिसंबर को होगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all