Big Breaking : PNB के ATM में लगी भीषण आग, चपेट में आई 5 से 6 दुकानें, कॉप्लेक्स में कुछ लोग फंसे…
June 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : राजधानी रायपुर के मोतीबाग के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में 5 से 6 दुकानें आ गई हैं। इसके अलावा आसपास रखी हुई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि, कॉप्लेक्स की ऊपरी मंजिल में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए है। हालांकि फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र के बंजारी बाबा चौक और मोती बाग चौक के बीच का है।
RELATED POSTS
View all