रायपुर। Big Breaking : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गोली चलने से सनसनी फैल गई हैं। दरअसल लाभांडी में नल व्यापारी संदीप कुमार को गोली मारी गई है। घटना में संदीप घायल हो गए है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रायपुर के तेलीबांधा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज सुबह 11:30 बजे फायरिंग की गई।
Read More : Big Breaking : महिला प्रधान पाठक ने गांव के उप सरपंच पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमन शर्मा है, जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है। अमन शर्मा ने सुबह 11.30 बजे रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चलायी है। युवक के सीने और हाथ में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक लाभांडी इलाके के पुराना शराब भट्टी के पास गोली चली है
गोली लगने से संदीप कुमार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। घटनास्थल में पुलिस मौजूद है। पुलिस अब इस मामले में घटना के कारण इत्यादि के संबंध में पूछताछ कर रही है।