Live Khabar 24x7

Big Breaking : वोटिंग के बाद हुई गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल…

May 21, 2024 | by Nitesh Sharma

bihar voilence

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

पटना। Big Breaking : बिहार के सारण लोकसभा सीट पर कल वोटिंग हुई। यहां वोटिंग के बाद दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क है। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई हैं। जिसमें एक की मौत जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। मिली जनकारी के अनुसार मतदान खत्म होने के बाद आरजेडी सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य छपरा शहर के बूथ संख्या 118 पर पहुंची थी जहां लोगों ने बवाल और हंगामा किया।

Read More : Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कल राजकीय शोक का ऐलान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

वहीं आज 21 मई (मंगलवार) को दो पक्ष आपस में जमकर भिड़ गए. मामले में विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई जिसमें 3 लोगों को गोली लगी है। गोली लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए है। गोलीबारी की इस घटना के बाद छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बूथ नंबर 118 पर आने के बाद सारण की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने मतदाताओं के साथ गलत व्यवहार किया था. इस दौरान उनके समर्थक भी साथ थे। जब भीड़ आक्रोशित हुई तो उन्हें (रोहिणी आचार्य) को वहां से निकलना पड़ा था लेकिन मंगलवार की सुबह नए सिरे से फिर से विवाद बढ़ा और गोलीबारी हुई।

RELATED POSTS

View all

view all