Live Khabar 24x7

Big Breaking : पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, CM बघेल ने जताया शोक

June 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। अविभाजित मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे और राजीगढ़ राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ट सुपुत्र कुंवर भानु प्रताप सिंह का आज निधन हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में कुंवर भानु प्रताप सिंह का निधान हुआ है। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। मुख्यमंत्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

RELATED POSTS

View all

view all