Big Breaking : जिला पंचायत निवास में गनमैन ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत, मचा हड़कंप
February 29, 2024 | by livekhabar24x7.com
कवर्धा। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के जिला पंचायत निवास में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम कृष्ण कुमार साहू है, जो जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल का गनमैन बताया जा रहा है। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Read More : Surajpur Breaking : मौसम ने ली करवट, हवा-तूफान के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
जानकारी के मुताबिक जवान कृष्ण कुमार साहू ने खुद को गोली मारी है। आरक्षक कृष्ण कुमार साहू, 6वी बटालियन में पदस्थ जवान है। जानकारी के मुताबिक वो जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के रूप में पिछले 1 साल से तैनात था। मृतक बिलासपुर के सीपत का रहने वाला है। घटना की सूचना पर जिला पंचायत निवास पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

RELATED POSTS
View all