Big Breaking : प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले…
October 14, 2024 | by Nitesh Sharma
सूरजपुर। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां प्रधान आरक्षक के पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी के घर को स्थानीय लोगों ने आग के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।
बता दे कि सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के पत्नी और बच्ची की निर्मम हत्या कर दी है। मिली जानकारी आरोपी कुलदीप साहू ने देर रात दोनों का अपहरण किया और दोनों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के शव घर से लगभग 5 किमी दूर खेत में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही SP सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंचे हैं।वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं।
RELATED POSTS
View all
