Live Khabar 24x7

Big Breaking : बस में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 9 लोगों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

May 18, 2024 | by Nitesh Sharma

breaking

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नूंह। Big Breaking : हरियाणा के नूंह जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ हियँ। ब्यौआ जा रहा हैं कि यहां एक टूरिस्ट बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 24 लोग बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Read More : Big Breaking : डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली मुठभेड़…

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा देररात करीब डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे। घायल श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने यह जानकारी दी। घायल टूरिस्टों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों साबिर, नसीम और उनके दोस्तों ने बताया कि बस पीछे से धू-धू कर जल रही थी और सवारियों में चीख पुकार मची थी। उन्होंने बाइक पर बस का पीछा करके ड्राइवर को बताया और बस रुकवाई।

RELATED POSTS

View all

view all