Live Khabar 24x7

Big Breaking : महिला आयोग अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी किरणमयी नायक, HC ने इस आदेश पर लगाई रोक…

December 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : किरणमयी नायक महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। नायक की याचिका पर तत्काल सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रवंशी ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

Read More : Big Breaking : रायपुर में गोलीबारी, व्यापारी की हालत गंभीर, फैली सनसनी…

बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी निगम मंडल और आयोग के अध्यक्ष को तत्काल पद से मुक्त करने का आदेश किया था। इस आदेश के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने जस्टिस चंद्रवंशी की बेंच में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए आज स्टे दे दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all