नई दिल्ली। BIG BREAKING : दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग में करीब 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग आग में गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों की मौत हुई है, वो सभी पेंट के गोदाम में काम कर रहे थे। दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
केमिकल की वजह से आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। इसके कारण फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए। अभी तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
कई लोग अंदर ही फंसे रहे गए
देर रात तक झुलसे हुए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। आग में जले कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से केमिकल के ड्रम में विस्फोट हो गया, जिससे आग और फैल गई। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी तक फैक्ट्री के अंदर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
डीसीपी आउटर नार्थ रवि सिंह के मुताबिक, ये फैक्ट्री अखिल जैन की है। वो सोनीपत का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि आग पड़ोस के ‘नशा मुक्ति केंद्र’ समेत कई अन्य इमारतों में फैल गई थी।
दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत!https://t.co/9D3aEMteef@AtulGargDFS @DelhiPolice pic.twitter.com/fxyIF7cjEk
— Chirag Gothi (@AajGothi) February 16, 2024