Live Khabar 24x7

Big Breaking : नक्सलियों ने भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल…

December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

नारायणपुर। Big Breaking : नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया हैं। दरअसल नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी हैं। बताया जा रहा हैं कि नारायणपुर के छोटेडोंगर में मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता पर नक्सलियों ने टंगिया से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही भाजपा नेता कोमल मांझी की मौत हो गई।

Read More : Big Breaking : विवादित बयान पर बृहस्पत सिंह को कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओं नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

 

मिली जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य के पति और भाजपा नेता कोमल मांझी सुबह लगभग 10.30 गांव में स्थित शीतला मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने उसका रास्ता रोका और टंगिया मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कोमल मांझी को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कोमल मांझी को सुरक्षा मुहैया कराई। लेकिन मांझी ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

RELATED POSTS

View all

view all