Live Khabar 24x7

Big Breaking : PCC चीफ मरकाम ने नंदकुमार साय को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता, CM बघेल समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद

May 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Big Breaking : भाजपा से कल इस्तीफा देने के बाद दिग्गज आदिवासी नेता डॉ. नंदकुमार साय आज राजीव भवन पहुंचे। उनके साथ CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम व कई विधायक-मंत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। राजीव भवन आगमन पर सबसे पहले बाजे गाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार साय का भव्य स्वागत किया है। जिसके बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने नंदकुमार साया को कांग्रेस गमछा पहनाया।

 

Big Breaking : नंदकुमार साय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। CM बघेल ने भी उन्हें कांग्रेस गमछा पहनाया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, MLA सत्यनारायण शर्मा, मंत्री अनिल भेड़िया, संसदीय सचिव व MLA विकास उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है।

RELATED POSTS

View all

view all