रायपुर। Big Breaking : भाजपा से कल इस्तीफा देने के बाद दिग्गज आदिवासी नेता डॉ. नंदकुमार साय आज राजीव भवन पहुंचे। उनके साथ CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम व कई विधायक-मंत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। राजीव भवन आगमन पर सबसे पहले बाजे गाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार साय का भव्य स्वागत किया है। जिसके बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने नंदकुमार साया को कांग्रेस गमछा पहनाया।
LIVE: महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता, राजीव भवन (रायपुर) https://t.co/msAo9rKO3d
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
Big Breaking : नंदकुमार साय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। CM बघेल ने भी उन्हें कांग्रेस गमछा पहनाया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, MLA सत्यनारायण शर्मा, मंत्री अनिल भेड़िया, संसदीय सचिव व MLA विकास उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है।