Live Khabar 24x7

Big Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन ईनामी सहित 19 नक्सलियों को किया गिरफ्तार…

October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking
CG Breaking
CG Breaking

सुकमा। Big Breaking : नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहा नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और CRPF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली हैं। बता दें कि जवानों ने 19 नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम भी घोषित था।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे। जगरगुंडा क्षेत्र से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने 19 नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बीते दिनों कंगालतोंग इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। इसके अलावा इसी दिन एक नक्सली दंपति समते 6 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया था। बताया जा रहा है कि आत्म समर्पित नक्सली दंपतियों पर 10 लाख का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। वहीं, दो पुरुष नक्सलियों पर दो दो लाख का इनाम घोषित था। आपको बता दें कि सभी नक्सलियों ने SP के समक्ष हथियार छोड़ दिया। आत्मसर्मपण किए सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all