Big Breaking : भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा, अभिनेता शेखर सुमन भी हुए भाजपाई
May 7, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Big Breaking :कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने पार्टी से इस्तीफे के बाद आज भाजपा में शामिल हो गई है। राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सनातनी और हिंदू लड़की होने की सजा दी। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, बल्कि वो राम विरोधी कांग्रेस है। उनके परिवार को अयोध्या जाने से रोका गया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जो रामजी का ननिहाल है, वहां उनके साथ जो कृत्य हुआ, उसे बताते हुए आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। राधिका खेड़ा के साथ-साथ एक्टर शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन किया है।
RELATED POSTS
View all