रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद आज पहली बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। वहीं सभी विभागों के सेक्रेटरी कैबिनेट बैठक में शामिल हैं। बैठक में किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने और 18 लाख जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए फैसला लिया किया जा सकता है। इसके साथ ही कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना हैं।